वैंकूवर | |
|---|---|
| शहर | |
| City of Vancouver | |
फेयरव्यू से डाउनटाउन वैंकूवर और फ़ॉल्स क्रीक | |
| ध्येय: "By Sea, Land, and Air We Prosper" | |
वैंकूवर की मेट्रो वैंकूवर के भीतर स्थिति | |
| काउंटी | कनाडा |
| राज्य | ब्रिटिश कोलंबिया |
| क्षेत्र | लोवर मेनलैंड |
| क्षेत्रीय जिला | मेट्रो वैंकूवर |
| शामिल | 1886 |
| नाम स्रोत | कैप्टन जोर्ज वैंकूवर |
| शासन | |
| • महापौर | ग्रेगोर रॉबर्टसन (विज़न वैंकूवर) |
| • शहर काउंसिल | सभापतियों की सूची
|
| क्षेत्रफल | |
| • शहर | 114.97 kमी2 (44.39 वर्ग मील) |
| • महानगर | 2,878.52 kमी2 (1,111.40 वर्ग मील) |
| ऊँचाई | 0–152 मी॰ (0–499 फीट) |
| जनसंख्या (२०११ के आंकड़े)[1] | |
| • शहर | 603,502 (8th) |
| • घनत्व | 5,249/किमी2 (13,590/मील2) |
| • महानगर | 2,313,328 (3rd) |
| • प्राचीन नाम | वैन्कुवाराईट |
| समय मण्डल | PST (UTC−8) |
| • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | PDT (UTC−7) |
| Postal code span | V5K से V6Z |
| दूरभाष कोड | 604, 778 |
| एनटीएस नक्शा | 092G03 |
| GNBC कोड | JBRIK |
| वेबसाइट | City of Vancouver |
वैंकूवर (अंग्रेज़ी: Vancouver; /vænˈkuːvər/ van-KOO-vər) ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में समुद्री किनारे पर स्थित एक शहर है। २०११ के आंकड़ों के अनुसार शहर में ६०३,००० लोग रहते है जो इसे कनाडा का आठवां सबसे बड़ा शहर बनाते है।[1] इसके शहरी इलाके में २३ लाख लोग रहते है जो इसे देश का तिसरा सबसे अधिक आबादी वाला और पश्चिमी कनाडा का सर्वाधिक आबादी वाला शहर बनाते है। ५,२४९ वर्ग किलोमीटर में फैला वैकूवर का शहर कनेडियाई मुंसीपाल्टी का सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला शहर है जहां ५,००० से अधिक लोग रहते है।[2] यह भाषा व वंश में अनेकता के अनुसार कनाडा का सबसे बड़ा शहर है जहां ५३% लोग ऐसे है जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है।[3]
जीवन की अवस्था के आधार पर वैंकूवर को विश्व के पाँच सबसे अच्छे शहरों में से एक गिना गया है,[4][5][6] और इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit) ने लगातार 10 वर्षों से इस शहर को विश्व का सबसे रहने-योग्य पद दिया है।[7] मगर वैंकूवर को कनाडा के सबसे महँगे शहरों में भी गिना जाता है, जिससे यहाँ का निवास विश्व में चौथा सबसे महँगा साबित होता है।[8] 2011 में इस शहर ने शपथ ली थी कि 2020 तक दुनिया का सबसे पर्यावरण-अनुकूल शहर बनेगा। 'वैंकूवरत्व' (Vancouverism) शहर का शहरी नियोजन डिजाइन दर्शन है।
2016 में वैंकूवर का पोर्ट मेट्रो वैंकूवर उत्तर अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा बंदरगाह, कनाडा का सबसे व्यस्त बंदरगाह और उत्तर अमेरिका का सबसे विविध बंदरगाह था।[9][10] जहाँ वानिकी इस शहर की प्रमुख उद्योग है, वैंकूवर को प्रकृति से घिरे एक महानगर के रूप में काफी हद तक जाना जाता है, जिसकी वजह से पर्यटन भी एक प्रमुख उद्योग है। वैंकूवर और पास के बर्नाबी में मौजूद फिल्म निर्माण स्टूडियों की वजह से यह उत्तर अमेरिका के सबसे बड़े फिल्म निर्माण केंद्रों में से एक बन चुका है, और इससे इसे "उत्तर का हॉलीवुड" ("Hollywood North") उपनाम प्राप्त हुआ है।[11][12][13]
इस शहर ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल और साधारण प्रतिस्पर्धाओं को होस्ट भी किया है जैसे 1954 कॉमनवेल्थ खेल, एक्सपो 86 और 2015 फीफा महिला विश्व कप।
नाम
[संपादित करें]शहर को यह नाम जॉर्ज वैंकूवर नामक खोजकर्ता से प्राप्त होता है जिसने सन् 1792 में बर्रार्ड इनलेट में बंदरगाह की खोज की और वहाँ के जगहों को ब्रिटिश नाम दिए।[14] पारिवारिक नाम "वैंकूवर" डच शब्द "van Coevorden" से आता है जो कोवोर्डेन, नेदरलैंड्स के लोगों को दिया जाता है। खोजकर्ता के पूर्वज कोवोर्डेन से इंग्लैंड आए थे इसलिए यह उस नाम की शुरुआत है जो आखिर में जाकर "Vancouver" बनी।[15][16]
यहाँ रहने वाले देशज स्क्वामिश लोगों ने इस जगह का नाम 'K'emk'emeláy̓' रखा था जिसका मतलब है "मेपल पड़ों का स्थान"; यह पहले उस गाँव का नाम था जहाँ पर कैप्टेन एडवर्ड स्टैंप ने एक सॉमिल की स्थापना की और वही बस्ती बाद में वैंकूवर का हिस्सा बनी।[17]
इतिहास
[संपादित करें]प्राचीन इतिहास
[संपादित करें]देशज लोग करीब 8,000 से 10,000 साल पहले से इस क्षेत्र में रह रहे थे।[18][19] यह शहर पूर्व स्क्वामिश, मुस्कियाम, और स्लेइल-वौटुथ जैसे जातियों की स्थानीय भूमि पर बसा है।[20][21][22] उनके पास वर्तमान वैंकूवर के कई हिस्सों में गाँव थे जैसे स्टैनली पार्क, फ़ॉल्स क्रीक, किट्सिलियानो, पॉइंट ग्रे, और फ्रेसर नदी के पास। वर्तमान वैंकूवर के स्थान को हाल्कोमेलेम भाषा में 'Lhq’á:lets' कहा जाता था,[23][24] जिसका मतलब है "अंत में चौड़ा"।
1791 में क्षेत्र का संपर्क यूरोपीयों से हुआ जब स्पेनिश खोजकर्ताओं ने पॉइंट ग्रे की खोज की, हालाँकि एक लेखक का दावा है कि फ्रांसिस ड्रेक 1759 में ही इस क्षेत्र में पहुँच गए थे।[25] पश्चिमोत्तर कंपनी के व्यापारिक साइमन फ्रेसर और उनके दल इस भूमि पर कदम रखने वाले पहले यूरोपीय बने। वे फ्रेसर नदी के सहारे काफी अंदर तक गए, शायद पॉइंट ग्रे तक भी।[26]
1858 में फ्रेसर खदान में खुदाई करने के लिए कम से कम 25,000 लोगों को पास के न्यू वेस्टमिंस्टर में लाया गया, जिनमें से ज़्यादातर कैलिफ़ोर्निया से थे। न्यू वेस्टमिंस्टर तक पहुँचने के लिए वैंकूवर से गुज़रना नहीं पड़ता था।[27][28][29] वैंकूवर ब्रिटिश कोलंबिया के सबसे नए शहरों में से एक है;[30]
1862 में इस स्थान को पहली बार यूरोपीयों द्वारा तब बसाया गया जब उन द्वारा मुस्कियाम नामक प्राचीन गाँव के पूर्व में वर्तमान मार्पोल पर एक खेत की सृष्टि की गई। मूडीविल (वर्तमान उत्तर वैंकूवर नगर) में एक सॉमिल स्थापित किया गया जिससे 1863 में शहर को लकड़ी का कुन्दे के कार्य से परिचय हुआ। इस मिल का नाम हेस्टिंग्स मिल रखा गया और वैंकूवर इसी के आस-पास से बसना शुरू हुआ। 1880 युग में कैनेडियन पैसिफ़िक रेलवे (CPR) के आने के बाद इस मिल की भूमिका कम हो गई, मगर वैंकूवर फिर भी 1920 युग में मिल के बंद होने तक एक स्थानीय अर्थव्यवस्था केंद्र बना रहा।[31] गैसटाउन नामक यह बस्ती 1867 में जेक डेइटन द्वारा बनाए गए मधुशालों के आस-पास तेज़ी से बढ़ने लगा।[30][32]
6 अप्रैल 1886 को वैंकूवर को वैंकूवर नगर के रूप में निगमित किया गया। हेनरी जॉन कैंबल शहर को निगमित रूप देने के लिए स्थानीय CPR टर्मिनस पर आ पहुँचे, और शहर को जॉर्ज वैंकूवर पर यह नाम दिया गया। 13 जून 1886 में इस शहर में एक आग लगी थी जिससे पूरा शहर तबाह हो गया। उसी वर्ष वैंकूवर के लिए आग बुझाने का डिपो स्थापित की गई और शहर को दोबारा बनाया गया। 1881 में 1000 लोगों की आबादी वाला यह शहर 1900 तक 20,000 लोगों वाला था और 1911 तक यहाँ पर 1,00,000 लोग रह रहे थे।[33]
बीसवीं सदी
[संपादित करें]
बड़े व्यापारों द्वारा अर्थव्यवस्था के अधिक हिस्से के नियंत्रण के चलते एक श्रमिक आंदोलन सामने आया। प्रांत में औद्योगिक दंगों के बढ़ने की वजह से 1918 में वैंकूवर द्वीप के कंबरलैंड खदान में कनाडा का पहला स्ट्राइक किया गया। यह शहर कई दूसरे सामाजिक आंदोलनों का केंद्र भी रहा है। मैरी ऐलेन स्मिथ, वैंकूवर से एक नारी-मताधिकारवाद, 1918 में कनाडा में किसी प्रांतीय विधान मंडल में निर्वाचित की जाने वाली पहली महिला बनी।[34] प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर 1921 में शहर में शराब का सेवन अवैध था, जिसके बाद प्रांतीय सरकार ने शराब की कीमत पर नियंत्रण रखना शुरू किया, और यह प्रथा आज भी जारी है।[35] गैर-औषधिक कार्यों के लिए ओपियम के उत्पादन, आयात और बिक्री पर रोक लगा दी गई।[36]
एशियाटिक एक्सक्लूज़न लीग द्वारा चाइनाटाउन और जापानटाउन जैसे क्षेत्रों में तोड़-फोड़ को जाँचा गया मगर दंगों सो वैंकूवर और ब्रिटिश कोलंबिया में रह रहे जापानी समुदाय में भय फैल गई थी। यह भय द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान द्वारा पर्ल हार्बर पर आक्रमण के बाद और भी मज़बूत हो गई थी। जापानी लोगों को लड़ाई में मजबूरी से शामिल होना पड़ा[37] और युद्ध के बाद इन लोगों को वैंकूवर में वापस घुसने नहीं दिया गया। इस वजह से जापानटाउन जैसी जगहें मूल रूप से खाली ही रह गईं क्योंकि इन समुदायों को कभी वापस लाया ही नहीं गया।[38] शहर के बीसवीं शताब्दी के इतिहास के आखिर में पॉइंट ग्रे और दक्षिण वैंकूवर को वैंकूवर नगर की सीमा में निगमित किया गया। 1 जनवरी 1929 में इस नगर की आबादी 2,28,193 की थी।[39]
भूगोल
[संपादित करें]वैंकूवर बुर्राड प्रायद्वीप पर स्थित है। स्ट्रेट ऑफ़ जॉर्जिया और प्रशांत महासागर के बीच वैंकूवर द्वीप स्थित है। यह शहर 114 kमी2 (1.23×109 वर्ग फुट) के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह प्रशांत समय क्षेत्र (यू.टी.सी. -8) में है।[40] 1885 में शहर के नामकरण से पहले "वैंकूवर" से इस द्वीप की तरफ अंदेशा किया जाता था और आज भी कई लोगों को यह लगता है कि यह शहर द्वीप पर स्थित है, हालाँकि यह सत्य नहीं है।[41][42] इस द्वीप और शहर, दोनों को ब्रिटिश रॉयल नौसेना के कप्तान जॉर्ज वैंकूवर के नाम पर नाम दिया गया है (साथ में संयुक्त राज्य अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. के वैंकूवर ज़िले को भी)। उत्तरी तट के पर्वत शहर का एक अधिक हिस्सा जोड़कर बने हैं और एक साफ़ दिन में देखने-योग्य दृश्य होते हैं दक्षिण-पूर्व में संयुक्त राज्य अमरीका के वॉशिंगटन राज्य में माउंट बेकर, स्ट्रेट ऑफ़ जॉर्जिया के पश्चिमी तरफ वैंकूवर द्वीप, और पश्चिमोत्तर में बोवेन द्वीप।[43]
जलवायु
[संपादित करें]| वैंकूवर | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| जलवायु सारणी (व्याख्या) | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
शीत ऋतु के समय वैंकूवर कनाडा के सबसे गर्म शहरों में से एक होता है। कैनेडियन मानक से वैंकूवर के जलवायु को समुद्री के रूप में श्रेणीबद्ध किया जाता है। ग्रीष्मकाल में वर्षा आम तौर पर काफी कम ही होती है, और जुलाई और अगस्त के दौरान हर पाँच दिन में एक बार वर्षा होती है। लेकिन नवंबर के मार्च तक के समयांतराल में कुछ वर्षा देखी जा सकती है।[44] हवाई अड्डे में रिकॉर्ड किया गया अब तक का सबसे अधिक तापमान है 34.4 °से. (93.9 °फ़ै) जिसे 30 जुलाई, 2009 को नापा गया था[45] और वैंकूवर शहर के अंदर रिकॉर्ड किया गया आज तक का सबसे अधिक तापमान था 35.0 °से. (95.0 °फ़ै) जिसो 31 जुलाई 1965 को नापा गया था।
साधारणतः वर्ष में करीब पाँच दिन ही बर्फ पड़ती है, और उनमें से सिर्फ तीन ही दिनों में 5 cमी॰ (0.16 फीट) से ज़्यादा की बर्फ पड़ती है। औसत वार्षिक वर्षण है 38.1 cमी॰ (1.25 फीट) मगर आम तौर पर इसका प्रभाव लंबे समय तक नहीं रहता।
नगर
[संपादित करें]2011 में वैंकूवर कनाडा की सबसे घनी आबादी वाला शहर था।[2] वैंकूवर में महानगरीय क्षेत्र का उपयोग ऊँची इमारतें बनाकर किया जाता है जिससे अपरिकल्पित विकास कम होती है।[46]
वैंकूवर को एक शताब्दी से भी अधिक के लिए लगातार कनाडा के सबसे रहने-योग्य शहरों में से एक का पद प्रदान किया गया है।[6] 2019 तक वैंकूवर का जीवन पर पृथ्वी के सभी शहरों में से तीसरे पद पर था। मगर साथ ही वैंकूवर को कनाडा के सबसे महँगे शहरों में से एक का पद भी प्रदान किया गया है। इस शहर का परिचयात्मक दृश्य तब सामने आया जब वैंकूवर के पश्चिमी छोड़ पर ऊँची इमारतों का निर्माण बढ़ने लगा।[47] इन घने मगर रहने योग्य मूल के सफलता के चलते महानगर के औद्योगिक क्षेत्रों को दोबारा से विकसित किया गया।[48]
2006 में शहर ने एक योजना परियोजना की शुरुआत की जिसका नाम था "EcoDensity" जिनके हिसाब से उनका लक्ष्य था "पार्यावरणिक रूप से अनुकूलता, सामर्थ्य, और रहने के योग्य बनाने की तरफ योगदान करना"।[49]
जनसांख्यिकी
[संपादित करें]2016 जनगणना के अनुसार शहर में करीब 6,31,000 जिससे यह जनसंख्या के आधार पर कनाडा का चौथा सबसे बड़ा शहर साबित होता है। वैंकूवर पश्चिम कनाडा में कैलगरी, एडमंटन और विनिपेग के बाद चौथा सबसे बड़ा शहर है।[1] महानगरीय क्षेत्र, जिसे ग्रेटर वैंकूवर कहा जाता है, में 24 लाख से अधिक लोग रहते हैं, और यह कनाडा में तीसरा सबसे आबाद तथा पश्चिमी कनाडा में सबसे आबाद महानगरीय क्षेत्र है।[1] मुख्यभूमि-दक्षिणपूर्व अर्थव्यवस्था क्षेत्र (जिसमें स्क्वामिश-लीलूएट, फ्रेसर घाटी, और सनशाइन कोस्ट क्षेत्रीय ज़िला मौजूद हैं) में 29 लाख लोग रहते हैं।[50]
चीनी समुदाय शहर का सबसे बड़ा जातीय समूह है और यहाँ चीनी बोलने वाली एक विविध समुदाय मौजूद है।[31][51] कुछ जातीय वित्तीय क्षेत्र हैं चाइनाटाउन, पंजाबी बाज़ार, लिटल इटली, ग्रीकटाउन और (पहले) जापानटाउन। वैंकूवर के 53 प्रतिशत आबादी की मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है।[52] करीब 30 प्रतिशत लोग हान चीनी विरासत के हैं।[53]
दूसरे जातीय समूह हैं —
- दक्षिण एशियाई (6.0%)
- फिलिपीनो (5.9%)
- जापानी (1.7%)
- कोरियाई (1.5%)
- पश्चिम एशियाई (1.4%)
और साथ में वियतनामी, इंडोनेशियाई, और कंबोडियाई लोग भी। यहाँ एक प्रमुख एलजीबीटी समुदाय भी है।[54] डाउनटाउन मूल के पश्चिमी छोड़ पर एक "गे एनक्लेव" मौजूद है जिसका आधिकारिक नाम है डेवी विलेज।[55]
2016 जनगणना से वैंकूवर की जातीय जनसांख्यिकी
| कनाडा 2016 जनगणना | आबादी | कुल जनसंख्या की % | |
|---|---|---|---|
| प्रतिनिधित समुदाय स्रोत:[56] |
चीनी | 167,180 | &&&&&&&&&&&&&027.&&&&&027% |
| दक्षिण एशियाई | 37,130 | &&&&&&&&&&&&&&06.&&&&&06% | |
| फिलिपीनो | 36,460 | &&&&&&&&&&&&&&05.9000005.9% | |
| दक्षिण-पूर्व एशियाई | 17,120 | &&&&&&&&&&&&&&02.8000002.8% | |
| लैटिन अमेरिकी | 10,935 | &&&&&&&&&&&&&&01.8000001.8% | |
| जापानी | 10,315 | &&&&&&&&&&&&&&01.7000001.7% | |
| कोरियाई | 9,360 | &&&&&&&&&&&&&&01.5000001.5% | |
| पश्चिम एशियाई | 8,630 | &&&&&&&&&&&&&&01.4000001.4% | |
| काले | 6,345 | &&&&&&&&&&&&&&01.&&&&&01% | |
| अरब | 2,965 | &&&&&&&&&&&&&&00.5000000.5% | |
| दूसरे प्रतिनिधित छोटे समुदाय | 1,500 | &&&&&&&&&&&&&&00.2000000.2% | |
| छोटे समुदाय | 11,070 | &&&&&&&&&&&&&&01.8000001.8% | |
| कुल प्रतिनिधित छोटे समुदाय | 319,010 | &&&&&&&&&&&&&051.60000051.6% | |
| देशज समूह स्रोत:[57] | देशज समुदाय | 8,930 | &&&&&&&&&&&&&&01.4000001.4% |
| मेटिस | 4,405 | &&&&&&&&&&&&&&00.7000000.7% | |
| इनुइत | 105 | &&&&&&&&&&&&&&00.&&&&&00% | |
| कुल देशज आबादी | 13,440 | &&&&&&&&&&&&&&02.2000002.2% | |
| यूरोपीय स्रोत:[58] | 297,700 | &&&&&&&&&&&&&048.20000048.2% | |
| कुल आबादी | 630,150 | 100% | |
बहन शहरें
[संपादित करें]विस्तृत पठन
[संपादित करें]- Constance, Brissenden (2006). Vancouver: A Pictorial Celebration Including Vancouver Island, Victoria, and Whistler. Penn Publishing Ltd. ISBN 1-4027-2386-5.
- Jollota, Pat (2007). Downtown Vancouver. Arcadia. ISBN 978-0-7385-2959-2.
- Lance, Berelowitz (2005). Dream City: Vancouver and the Global Imagination. Douglas & McIntyre. ISBN 1-55365-170-7.
- Vogel, Aynsley; Wyse, Dana (2009). Vancouver: a history in photographs. Heritage House Pub. Co. ISBN 978-1-894974-88-2.